{"_id":"636a1f862731f12bde3d7392","slug":"woman-scorched-due-to-fire-in-saree-kashi-for-kartik-purnima-bath-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: साड़ी में आग लगने से झुलसी नेपाल की महिला, कार्तिक पूर्णिमा पर कर रही थी दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: साड़ी में आग लगने से झुलसी नेपाल की महिला, कार्तिक पूर्णिमा पर कर रही थी दीपदान
Tue, 08 Nov 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए नेपाल के जनकपुर से काशी आई महिला के साथ हादसा हो गया। दशाश्वमेघ घाट पर स्नान के बाद दीपदान करते वक्त महिला के साड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए नेपाल के जनकपुर से काशी आई महिला के साथ हादसा हो गया। दशाश्वमेघ घाट पर स्नान के बाद दीपदान करते वक्त महिला के साड़ी में आग लग गई। आग लगते ही वो चीखने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी आननफानन पानी डालकर आग को बुझाया। घटना में जनकपुर की महिला सोनावती (57 वर्ष ) झुलस गई।
विज्ञापन
महिला को स्थानीय लोगों ने मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद सोनावती को अभी अस्पताल में ही रखा गया है। उसकी स्थिति सामान्य है। सोनवती 11 लोगों के ग्रुप में दर्शन, पूजन, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए काशी आई है।
विज्ञापन