{"_id":"610426e18ebc3ee90d4dd909","slug":"woman-reached-dm-office-ballia-to-commit-self-immolation-with-two-daughters-with-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: पेट्रोल लेकर दो बेटियों संग आत्मदाह करने डीएम कार्यालय पहुंची महिला, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: पेट्रोल लेकर दो बेटियों संग आत्मदाह करने डीएम कार्यालय पहुंची महिला, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
Fri, 30 Jul 2021 09:51 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:51 PM IST
सार
महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधाकारी कार्यालय पर शुक्रवार को एक महिला अपनी दो बेटियों संग आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल लेकर पहुंची। बेटियों संग आत्मदाह करने की चेतावनी सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन महिला को रोकने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद महिला के हाथ से पुलिस पेट्रोल भरे डिब्बे को वापस लिया। इस दौरान महिला न्याय के लिए चीखती रही।
विज्ञापन
ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाती हुई महिला ने न्याय की गुहार लगाई। बोली, अगर न्याय नहीं मिला तो दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह कर लूंगी। इस मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के पिपराकला निवासी महिला ने दो दिन पहले पत्रक देकर अपने ससुर और देवर पर घर के शौचालय तक जाने वाले रास्ते पर जबरदस्ती दीवार बनाने और मना करने पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इसकी शिकायत पर खेजुरी थाना प्रभारी ने उसे ही अपमानित कर दिया। इस पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन