फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman murder for 50 kg rice in Ghazipur police in search of absconding accused

यूपी: 50 किलो चावल के लिए महिला की हत्या, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 26 Mar 2021 01:44 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Fri, 26 Mar 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Woman murder for 50 kg rice in Ghazipur police in search of absconding accused
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित मलसा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम चावल के मामूली विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। दो चचेरे भाईयों में 50 किलो चावल चोरी करने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय महिला की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गांव निवासी दीनदयाल बिंद ने बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अपने चचेरे भाई लालचंद्र पर एक बोरी चावल चोरी करने का आरोप लगाया। लालचंद्र ने इसे झूठ बताते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में लालबिंद (52), उसकी बहन पुतुल देवी (40) और मुन्नी देवी (55) घायल हो गईं। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जब उनकी तरफ दौड़े तो दूसरे पक्ष के आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। शुक्रवार की भोर में ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले ही पुतुल देवी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक सुहवल योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। साथ ही आरोपियों की तलाश को टीमें लगा दी। 

इस संदर्भ में सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि चावल चोरी को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट और मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।


चार-भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुतुल

चावल के मामूली विवाद में जिस महिला की मौत हुई है, वो काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मृतका पुतुल अपने चार  भाई-बहनों में छोटी थी। घटना में गंभीर रूप से घायल लालचंद घर पर ही रहकर मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है जबकि उसका  छोटा भाई गोविंद कर्नाटक में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed