फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman leader of BJP Mahanagar injured after falling from roof of house in varanasi

Varanasi: मकान की छत से गिरकर भाजपा महानगर की महिला नेता घायल, दोनों हाथ हुए फ्रैक्चर

Sun, 25 Dec 2022 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 11:30 PM IST
सार

वाराणसी के ब्रह्माघाट रतन फाटक निवासी भाजपा नेत्री साधना वेदांती रविवार अपराह्न मकान की छत पर रेलिंग के पास खड़ी थीं। अचानक पैर फिसला और वह नीचे फर्श पर जा गिरीं। 

विज्ञापन
Woman leader of BJP Mahanagar injured after falling from roof of house in varanasi
अस्पताल में भर्ती साधना वेदांती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ब्रह्माघाट रतन फाटक स्थित एक मंजिला मकान की छत से गिरकर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती (55) घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, साधना के दोनों हाथ में फ्रैक्चर है। जबड़े और सिर में भी चोटें आईं।  

विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के ब्रह्माघाट रतन फाटक निवासी भाजपा नेत्री साधना वेदांती रविवार अपराह्न मकान की छत पर रेलिंग के पास खड़ी थीं। अचानक पैर फिसला और वह नीचे फर्श पर जा गिरीं। घटना के बाद साधना को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पति वेद प्रकाश वेदांती के अनुसार, इलाज चल रहा है। सिर और जबड़े में चोट है। दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। 

कुएं में गिरने से महिला की मौत

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा गांव में रविवार सुबह टहलने निकली महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  बिहड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार गौड़ की पत्नी उर्मिला देवी (50) रोजाना सुबह टहलने जाती थी। सुबह भी टहलने निकली लेकिन देर तक घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच घर के समीप कुएं के पास महिला का चप्पल और टार्च पड़ा मिला। कुएं के अंदर झांका तो महिला का शव उतराया मिला। परिजनों ने बगैर किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उर्मिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed