फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman jumped from Rajghat bridge and got stuck in girder in varanasi

Varanasi News: खुदकुशी के इरादे से राजघाट पुल से कूदी महिला, रेलवे ब्रिज के खंभे और गार्डर के बीच में फंसी

Mon, 16 Dec 2024 06:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

वाराणसी में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक महिला खुदकुशी के इरादे से राजघाट पुल से कूद गई। गनीमत रही कि महिला पानी में नहीं गिरी। वह गार्डर में फंस गई। 

विज्ञापन
woman jumped from Rajghat bridge and got stuck in girder in varanasi
महिला को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना अंतर्गत राजघाट पुल से सोमवार को एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से कूद गई, लेकिन वह पानी में गिरने के बजाय रेलवे ब्रिज के खंभे और गार्डर के बीच फंस गई। 

विज्ञापन


पुल पर महिला को फंसा हुआ देखकर नमो घाट सहित मालवीय पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस, काशी जीआरपी और आरपीएफ चौकी के जवान पहुंचे। महिला को किसी प्रकार पुल के गार्डर के बीच से निकाल कर बाहर लाया गया। फिर उपचार के लिए उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। आदमपुर पुलिस के मुताबिक महिला का नाम, पता की जानकारी नहीं हो सकी है। पुल से कूदने के कारण महिला को चोट आई है। पुलिस महिला की जानकारी जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि दोपहर 3:00 बजे के करीब एक महिला राजघाट पुल पर पहुंची। पुल की रेलिंग पर चढ़ कर उसने छलांग लगा दिया, लेकिन वह पुल के गार्डर में फंस गई। महिला को पुल के बीच फंसा देख राजघाट से पड़ाव की ओर जा रहे क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर शिवमूरत, आदमपुर पुलिस चौकी फैंटम दस्ते के दीवान हरेंद्र यादव और राकेश सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए पुल के गार्डर के किनारे पहुंचे और गमछे के सहारे महिला को बाहर निकाला। शाम 4:40 बजे तक आदमपुर पुलिस महिला का नाम व अन्य जानकारी पता करने में जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदाैली के बंसी ने बचाई महिला की जान

चंदाैली में नौगढ़ ब्लाक के बाघी गांव निवासी चालक बंसी ने सोमवार को वाराणसी के राजघाट पर गंगा में कूद रही महिला को बचाया है। इस पर ग्राम पंचायत बाघी की प्रधान नीलम ओहरी ने उन्हें 5100 रुपये से सम्मानित करने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, बंसी ड्राइवर रोज नौगढ़ से वाराणसी और वाराणसी से नौगढ़ क्रूजर गाड़ी चलाते हैं। इसी दौरान, सोमवार को वाराणसी से नौगढ़ आ रहे थे कि राजघाट पुल पर जहां एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए राजघाट पुल से चलांग लगा दी। महिला सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस भयानक दृश्य को देखकर बंसी साहनी ने अपने सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया बिना किसी डर या झिझक के बंसी पुल के अंदर रेलवे ट्रैक पर फंसी महिला को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बंसी साहनी के इस बहादुरी की चारो तरफ चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed