फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman hanged herself

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 07 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
woman hanged herself
मिर्जामुराद। अमीनी गांव में रविवार शाम विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रोहनिया थाना अंतर्गता के बन्देपुर (बछाव) गांव निवासी सोहन लाल पटेल ने बताया की पुत्री की संगीता देवी (27) कर शादी जून 2014 में अमीनी गांव निवासी महेंद्र पटेल के साथ हुई थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर पहले से मुकदमा भी चल रहा है। इधर लगभग डेढ़ माह पहले फैमिली कोर्ट से समझौता होने के बाद पुत्री की विदाई की गई। शाम के समय पुत्री की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन, नायब तहसीलदार नीरज कुमार और थाना प्रभारी नरेश सिंह व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। विवाहिता के पिता सोहन लाल पटेल ने दामाद महेंद्र पटेल सहित चार के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed