फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies in mental hospital family members uproar

वाराणसी : मानसिक अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा 

Tue, 14 Jun 2022 07:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 07:08 PM IST
सार

पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में सप्ताह भर में चौथी मौत के बाद जिलाधिकारी ने गठित की जांच कमेटी, जांच के लिए मानसिक अस्पताल पहुंची टीम, परिजनों से की बात, व्यवस्थाएं परखीं 

विज्ञापन
Woman dies in mental hospital family members uproar
मानसिक अस्पताल में जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुँची जांच टीम।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में सप्ताह भर के अंदर चौथी मौत से हड़कंप मचा गया है। मंगलवार सुबह सारनाथ निवासी श्रेया (34) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकॉल और सीएमओ वाली समिति देर शाम मानसिक चिकित्सालय पहुंची। टीम ने व्यवस्थाओं को परखा और कर्मचारियों के बयान लिए। मरीजों के परिजनों से भी बात की। मरीजों संग मारपीट की कई घटनाओं के सामने आने के बाद अस्पताल चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार सुबह श्रेया की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य अधीक्षक लिली श्रीवास्तव सहित इलाज करने वाले डॉक्टरों पर अपना गुस्सा निकाला और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

सूचना पर कैंट थाने के अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज तरुण कश्यप पहुंचे और मामले को शांत कराया। बता दें कि हाल ही में बांदा जिले का कैदी हरिशंकर फरार हो गया था तो उसी के बाद एक अस्पताल कर्मी द्वारा बांदा के ही दूसरे कैदी की जमकर पिटाई कर दी गई थी।

बांदा से आए कैदी की हुई थी मौत
पिछले दिनों बांदा से आए कैदी राहुल (26) की मौत हो गई थी। एक ही दिन बाद बस्ती जिले के प्राइवेट मरीज दिलीप मिश्रा (34) की मौत हो गई। वहीं, आजमगढ़ के आए एक अज्ञात की भी मौत हो गई। एक हफ्ते के अंदर 4 मौत से अस्पताल की व्यवस्था पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा है। 

कर्मचारी हुआ सस्पेंड
मानसिक चिकित्सालय में लगातार हो रही घटनाओं को देख स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. लिली श्रीवास्तव ने अटेंडेंट दुर्गा प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। कर्मचारी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बाकायदा नोटिस भी लगाया गया है। हालांकि, कर्मी को गेट पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी करने को कहा गया है। ताकि वह अपना हाजिरी बना सके।

जिलाधिकारी   कौशलराज शर्मा  ने बताया कि  मानसिक चिकित्सालय की व्यवस्थाओं तथा इलाज की गुणवत्ता की जांच के लिए एडीएम प्रोटोकॉल और सीएमओ की जांच समिति गठित की गई है। टीम अस्पताल जाकर सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। कोई अनियमितता है तो स्पष्ट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed