फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman dies due to stumbling in varanasi on raksha bandhan

राखी बांधने से पहले महिला की मौत: भाई घर पर कर रहा था इंतजार, ठोकर लगने से बहन ने सड़क पर तोड़ा दम

Thu, 11 Aug 2022 02:06 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 Aug 2022 02:06 PM IST
सार

मंडुवाडीह बाजार में शीतला माता मंदिर के पास एक महिला की ठोकर लगने से मौत हो गई। महिला हाथ में राखी और मिठाई का डिब्बा लेकर अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। 

विज्ञापन
woman dies due to stumbling in varanasi on raksha bandhan
मृत महिला और आस-पास के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह बाजार में शीतला माता मंदिर के पास गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे एक हादसे में भाई को राखी बांधने जा रही बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम शुकुलपुर , गोपीगंज निवासिनी कमला देवी (48 वर्ष)  की ठोकर लग कर गिरने से मौत हो गयी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया की एक महिला हाथ में मिठाई का डिब्बा व राखी लेकर मंडुवाडीह आरओबी की तरफ जा रही थी की अचानक वह सड़क पर गिर पड़ी। आसपास के दुकानदारों ने महिला को उठाकर किनारे किया और उनके मायके का नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी। लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले ही कमला देवी की मौत हो गयी।
विज्ञापन


शिवपुरवा स्थित मृतका कमला के मायके में उनके भाई राजकुमार व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई राजकुमार ने बताया की मृतका 5 बहनों में सबसे बड़ी थीं और उनके पति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed