फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman dies after eating insecticide due to Home strife in varanasi

वाराणसी : गृह कलह से तंग आकर विवाहिता ने कीटनाशक खाकर दी जान

Fri, 10 Apr 2020 07:05 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
woman dies after eating insecticide due to Home strife in varanasi
demo pic

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहरी गांव में गुरुवार की रात गृह कलह से तंग आकर विवाहिता ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। वहीं उसके भाई ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पनिहारी गांव निवासी वंशराज पटेल की पत्नी सरिता देवी (32) गृह कलह से तंग आकर घर में रखी कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। विवाहिता का पति उस समय घर में नहीं था। उसकी दो संतानें बेटी  रिया (10) व बेटा आदित्य (8) हैं। पति घर पर ही रहकर खेती और मजदूरी करता है। घटना की सूचना परिजनों ने गुरुवार की देर रात पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर विवाहिता के भाई बीरेंद्र पटेल निवासी धवकलगंज रसूलहां वाराणसी ने थाने में ससुराल पक्ष पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में विवाहिता के भाई ने कहा कि मेरी बहन से आए दिन उसका देवर हंसराज पटेल व सास सीमा देवी लड़ते झगड़ते थे। उन्होंने उसे मारपीट कर जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। चौबेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed