{"_id":"6151d8b919288a58496552dc","slug":"woman-died-by-train-while-getting-down-from-moving-train-in-bhullanpur-railway-station-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, चलती ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा, कानपुर से लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, चलती ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा, कानपुर से लौट रहा था परिवार
Mon, 27 Sep 2021 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात कानपुर से आ रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चलती ट्रेन से उतरते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के सीखड़ की रहने वाली(46) सुनीता पांडेय अपने पति गजाधर पांडेय और बच्चों के साथ रोहनिया में किराए के मकान में रहती थी। पति रोहनिया में एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। दंपती पारिवारिक काम से कानपुर गए थे। दोनों ट्रेन संख्या 05003 से आ रहे थे।
विज्ञापन
भुल्लनपुर स्टेशन पर चौरीचौरा मात्र एक मिनट रुकती है। महिला के उतरते समय ट्रेन चल दी, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात ट्रेन से उतर रही महिला की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन