फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman defrauded of lakh via APK file

Varanasi News: महिला के खाते से एपीके फाइल से 6.64 लाख रुपये की साइबर ठगी

Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded of lakh via APK file
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिली जमीन अधिग्रहण की राशि पर साइबर ठगों ने सेंध लगा दी है। फूलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के खाते से एपीके फाइल के माध्यम से 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए गए। साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगारी गांव निवासी पीड़िता अंजू देवी ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि उनका और पति मनोज पटेल का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त बचत खाता है। इस खाते में एयरपोर्ट विस्तार के मुआवजे के रूप में 903000 रुपये आए थे। 20 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच 651783 रुपये कट गए। इसी बैंक की मंगारी शाखा के एक अन्य खाते से भी 13000 रुपये निकाल लिए गए। कुल मिलाकर ठगों ने 664783 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की है। ठगी की यह वारदात उनके व्हॉट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से भेजी गई एप फाइल के जरिये हुई। फाइल पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने खाते तक पहुंच प्राप्त कर धोखाधड़ी की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article