{"_id":"661e31444d65d3fd9401f33b","slug":"woman-dead-crushed-by-truck-in-national-highway-varanasi-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मायके जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, अनजान युवक को वाहन चालक समझ परिजनों ने पीटा; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मायके जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, अनजान युवक को वाहन चालक समझ परिजनों ने पीटा; पहुंची पुलिस
Tue, 16 Apr 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:36 PM IST
सार
Varanasi News: महिला की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। अनजान युवक को ही वह लोग यह समझकर पीटने लगे कि वही ट्रक चालक है। इस पर स्थानीय लोगों ने भी परिजनों की पिटाई कर दी। पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर मंगलवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मृतका के पति और उसके भाई की पिटाई कर दी। बड़गांव पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरागीपुर निवासी मोहम्मद अमीन की पत्नी रजिया बेगम (34) का मायका मीरजापुर के कछवा बाजार में है। मंगलवार को रजिया बेगम के भाई शमीम की शादी थी। रजिया अपने पति अमीन और अपने छोटे बेटे अफराज के साथ भाई शमीम की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके जा रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार अमीन अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरहुआ रिंग रोड चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी बीच चौबेपुर से हरहुआ की ओर आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठी रजिया नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही ट्रेलर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया और कुचले जाने के चलते रजिया की मौके पर ही मौत हो गई। रजिया की मौत की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों को मिली मायके से उसके भाई और अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने पास की दुकान पर खड़े एक लड़के को ट्रेलर का ड्राइवर समझ लिया और उससे पूछताछ करते हुए कहासुनी करने लगे। इसी बीच एक दर्जन से अधिक स्थानीय युवक वहां पहुंच गये और रजिया के भाइयों और उसके पति, पुत्र व रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।
मारपीट की सूचना पाकर बड़ागांव और फूलपुर थाने की पुलिस के अलावा एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार भी मौके पर पहुंच गये। इस संबंध में बड़ागांव थाना प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट करने वाले लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।