फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dead body found in Varanasi murder suspected by people

UP Crime News: वाराणसी में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jan 2025 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Jan 2025 02:39 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने में जुटी रही, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Woman dead body found in Varanasi murder suspected by people
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक पश्चिमपुर और दल्लीपुर गांव की सीमा पर सातोंमहुआ-मंगारी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिला। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। चार जगह खून गिरा हुआ था। महिला की चप्पल, खून से सने कुछ अन्य कपड़े और खून से सना हुआ ईंट का टुकड़ा शव से थोड़ी दूर फेंके गए थे। इसे लेकर महिला की हत्या की शंका जताई गई है। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अहरक पश्चिमपुर गांव के ग्रामीण रोजाना की तरह नहर के किनारे टहलने निकले हुए थे। ग्रामीणों ने नहर और रेलवे लाइन के समीप विद्युत पोल से सटा एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन




हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका
लगभग 60 वर्षीय प्रतीत हो रही महिला चश्मा लगाए हुए थी। वह हरे रंग का सलवार, लाल रंग का स्वेटर और बुर्का पहनी हुई थी। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि महिला की हत्या कहीं और की गई थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारे उसे अहरक ले आए। घटनास्थल के पास में ही रेलवे लाइन है। नहर भी रेलवे लाइन को पार करती है। ऐसे में आशंका है कि हत्यारे शव को नहर के किनारे से रेलवे लाइन पर फेंकना चाहते रहे होंगे, लेकिन जल्दबाजी में उन्हें मौका नहीं मिला होगा। घटनास्थल पर छोटी कार का पहिया सड़क पर करीब 10 मीटर तक घिसटाया हुआ था और उसका निशान पड़ा था। पुलिस ने शव को शिवपुर स्थित मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ किमी तक गया डॉग स्क्वायड

घटनास्थल पर पहुंचे डॉग स्क्वायड को जांच के लिए छोड़ा गया तो वह नहर के किनारे से गुजरी सड़क पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मारूडीह गांव की सीमा तक गया। इसके बाद वापस लौट आया। घटनास्थल से एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कोई घर नहीं है। ऐसे में संभावना है कि हत्यारे रास्ते से वाकिफ थे। फिलहाल, शव की पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने के साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

क्या बोले अधिकारी
करीब 60 साल की महिला का शव मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या है या हादसा हुआ है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। -प्रमोद कुमार, डीसीपी, गोमती जोन   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed