{"_id":"675ad5fdb0cc55bf12052287","slug":"woman-commits-suicide-took-the-step-due-to-depression-was-in-trouble-for-many-days-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : महिला ने की खुदखुशी, अवसाद से पीड़ित होकर उठाया कदम, कई दिनों से चल रही थी परेशान, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : महिला ने की खुदखुशी, अवसाद से पीड़ित होकर उठाया कदम, कई दिनों से चल रही थी परेशान, घर में मातम
Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
सार
सारनाथ क्षेत्र में विवाहित ने खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अवसाद से पीड़ित थी और अक्सर बीमार भी रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद मातम में डूबे रिश्तेदार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारनाथ कृष्णा नगर कालोनी पहाड़िया स्थित एक मकान के किचन में अवसाद से ग्रसित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर कालोनी पहाड़िया निवासिनी रागिनी जायसवाल (32) किचन में फांसी लगा ली। पति सुशांत जायसवाल ने रागिनी को फांसी लगा देखा।
विज्ञापन
आनन फानन में शव को नीचे उतार दिया। इसके बाद पंडित दिन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ले गए। स्थिति खराब होने पर परिजन मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रागिनी का मायके कूड़ा गली मुगलसराय है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में रागिनी की शादी हुई थी। पति सुशांत अलईपुर स्थित साड़ी की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। मृतिका के भाई राजा जायसवाल ने बताया कि रागिनी अक्सर बीमार रहती थी, उन्हें घबराहट की बीमारी थी। इसकी वजह से वह अवसादग्रस्त हो गई थी। रागिनी को दो बेटे है एक चार व डेढ़ साल के हैं। बताया कि 20 नवंबर को मायके गई थी।
विज्ञापन
चार दिसंबर को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वापस आई थी। ससुराल पक्ष ने मां के पक्ष को सूचना देकर मृतका के शव को अंतिम संस्कार के तैयारी के लिए ले जा रहे थे कि मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।