फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman commits suicide by hanged herself in rented house in varanasi husband died a few days ago

वाराणसीः महिला ने किराए के मकान में फांसी लगा दी जान, कुछ दिन पहले हुई थी पति की मौत

Thu, 05 Aug 2021 11:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Aug 2021 11:43 AM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही मृतका के पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह व्यथित रहती थी।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanged herself in rented house in varanasi husband died a few days ago
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौकाघाट इलाके में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही मृतका के पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह व्यथित रहती थी।

विज्ञापन


मूल रूप से बक्सर बिहार की रहने वाली गुड़िया (30) अपने ससुर देवनारायण और सास एवं बच्चों के साथ चौकाघाट इलाके में किराये के मकान में  रहती थी। मृतका के दो बच्चे हैं। पति शुभम कुमार मौर्य की बीते दिसंबर में किडनी फेल हो जाने से मौत हो गयी। मृतका पति की मौत के बाद से ही जीवनयापन को लेकर सदमे में थी।   
विज्ञापन


बीती रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य लोग लोग दूसरे कमरे में सोए थे। ससुर देवनारायण ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना से इलाके में सनसनी है। मृतका के परिजन वाराणसी पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed