{"_id":"610b68ab8ebc3ea9f774ba0d","slug":"woman-commits-suicide-by-hanged-herself-in-rented-house-in-varanasi-husband-died-a-few-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः महिला ने किराए के मकान में फांसी लगा दी जान, कुछ दिन पहले हुई थी पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः महिला ने किराए के मकान में फांसी लगा दी जान, कुछ दिन पहले हुई थी पति की मौत
Thu, 05 Aug 2021 11:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:43 AM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही मृतका के पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह व्यथित रहती थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौकाघाट इलाके में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही मृतका के पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह व्यथित रहती थी।
विज्ञापन
मूल रूप से बक्सर बिहार की रहने वाली गुड़िया (30) अपने ससुर देवनारायण और सास एवं बच्चों के साथ चौकाघाट इलाके में किराये के मकान में रहती थी। मृतका के दो बच्चे हैं। पति शुभम कुमार मौर्य की बीते दिसंबर में किडनी फेल हो जाने से मौत हो गयी। मृतका पति की मौत के बाद से ही जीवनयापन को लेकर सदमे में थी।
विज्ञापन
बीती रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य लोग लोग दूसरे कमरे में सोए थे। ससुर देवनारायण ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना से इलाके में सनसनी है। मृतका के परिजन वाराणसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन