फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman commited suicide by hanging in varanasi family members allege murder

Varanasi News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 16 Jul 2022 02:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Jul 2022 02:28 PM IST
सार

वाराणसी के भगवानपुर में रहने वाली प्रियंका कन्नौजिया (30) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी कारण साफ नहीं है। प्रियंका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman commited suicide by hanging in varanasi family members allege murder
प्रियंका कन्नौजिया (30) की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भगवानपुर में रहने वाली प्रियंका कन्नौजिया (30) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी कारण साफ नहीं है। प्रियंका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों और मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्रियंका के पिता रमा शंकर ने हत्या का आरोप सास, ननद और दामाद पर लगाया। कहा कि शादी के बाद से ही बेटी को सभी लोग प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार रात प्रियंका की हत्या कर शव को लटका दिया। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी दीपक कन्नौजिया कपड़ा धुलाई-प्रेस करने का काम करता है।
विज्ञापन


उसकी शादी 9 साल पहले जंसा के पेडूका गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान रमाशंकर कन्नौजिया की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। सात साल की बेटी डाली और तीन साल का बेटा आर्यन है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम दीपक अपनी दुकान पर था। घर में दोनों बच्चे सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच प्रियंका ने बगल वाले कमरे में पंखे के कुंडी से फांसी लगा ली। बेटी की नींद खुली तो उसने मां को फंदे से लटा देखा। इसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। बीएचयू चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed