फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman absconding with Rs 60 lakh from private rural banks in Varanasi, in shock, married woman attempts suicide

Fraud: वाराणसी में निजी ग्रामीण बैंकों का 60 लाख रुपये लेकर महिला फरार, सदमे में विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास

Sun, 19 Jun 2022 05:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 05:46 PM IST
सार

वाराणसी के परिजनपुर गांव की रहने वाली महिला ने धोखे से लगभग 50 महिलाओं का खाता कई छोटे ग्रामीण बैंकों में खुलवाकर सबके नाम से लोन करा लिया। खुलासा तब हुआ जब महिलाओं के घरों पर बैंकों की ओर से एजेंट रिकवरी को पहुंचने लगे। 

विज्ञापन
Woman absconding with Rs 60 lakh from private rural banks in Varanasi, in shock, married woman attempts suicide
लोहता थाने पहुंची पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के परिजनपुर में निजी ग्रामीण बैंकों से महिलाओं के नाम पर एक महिला ने 60 लाख का लोन उठाया। आरोप है कि महिला पैसे लेकर फरार हो गई। अब महिलाओं के घरों पर बैंकों की ओर से एजेंट रिकवरी को पहुंच रहे हैं। इस सदमे में एक महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। किसी तरह परिजनों ने उसे बचाया। रविवार को पीड़ित महिलाओं ने लोहता थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं के अनुसार ने गांव की रहने वाली महिला ने धोखे से लगभग 50 महिलाओं का खाता कई छोटे ग्रामीण बैंकों में खुलवाकर सबके नाम से लोन करा लिया। जब महिलाओं के खाते में पैसा आ गया तो सभी महिलाओं से अंगूठा लगवाकर उनके खाते से लगभग 60 लाख रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद जब बैंकों के एजेंट वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं को मालूम चला कि सभी के नाम पर एक लाख से 50 हजार तक लोन हुआ है। सभी महिलाओं ने एजेंटों को बताया कि हम लोगों को पैसा नहीं मिला है। जब एजेंटों ने पैसा जमा कराने का दबाव बनाया तो शर्मिला देवी ने वसूली के डर से घर में फंदा लगा लिया। तुरंत परिजनों से अस्पताल में उसे भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित गुड्डी देवी, मंजू देवी, लुकमीना देवी शीला देवी, अन्नो देवी, कविता देवी, निर्मला देवी, गुड़िया देवी, लाली देवी, तारा देवी, सुशीला, खुशबू प्रतिमा, सुनैना देवी ने थाने पर उक्त महिला के खिलाफ तहरीर दी।  थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महिला के घर दबिश दिया गया, वह मिली नहीं। परिवार के लोग भी घर से फरार है। इसकी जांच कराई जा रही है।

नौकरी के नाम पर  लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

शिवपुर थानाक्षेत्र के शुद्धिपूर निवासी विकाश यादव आरोप लगाया कि प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र विजय बहादुर शर्मा निवासी रामनगर जमशेदपुर पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया। 

एक्सिस बैंक लोन विभाग में टीएल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच गिलट बाजार चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को सौप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed