{"_id":"66dfe2827d0a6fa33204a58a","slug":"wolf-attack-on-youth-and-cattle-injured-in-varanasi-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जंगली जानवर के हमले में दो लोग घायल, चार मवेशी जख्मी, एक बकरी मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जंगली जानवर के हमले में दो लोग घायल, चार मवेशी जख्मी, एक बकरी मरी
Tue, 10 Sep 2024 11:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:42 AM IST
सार
वाराणसी में जंगली जानवर के हमले में दो लोग और चार मवेशी घायल हुए। एक बकरी भी मरी। घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हुई। वन विभाग का दावा है कि सियार ने हमला किया था।
विज्ञापन
भेड़ियों के हमले में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंशीपुर (राजपुर), भीखीपुर और प्रतापपुर गांव में जंगली जानवर के हमले में एक युवक, एक बुजुर्ग और चार मवेशी घायल हो गए। जबकि, एक बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मिर्जामुराद थाने की पुलिस को सूचना दी कि भेड़िया हमला किया था। सूचना पाकर मंगलवार को पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम के अनुसार गांव में सियार के पैरों के निशान मिले हैं। एक सियार दिखा भी था, मगर उसका पीछा करने पर वह धान के खेत में छुप गया। भेड़िया के हमले की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
बंशीपुर (राजपुर) गांव में रविवार की देर शाम कैलाश यादव के दरवाजे पर खूंटे से बंधी एक भैंस पर जंगली जानवर ने हमला किया। भैंस की आवाज सुनकर नितेश यादव (22) लाठी लेकर दौड़ा। जंगली जानवर ने नितेश पर हमला कर उसको घायल कर दिया।
विज्ञापन
नितेश की आवाज सुन कर उसकी बड़ी मां राजमनी यादव (50) आईं तो जंगली जानवर उनको भी दौड़ा लिया। इस वजह से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उनके दरवाजे पर बंधी दो भैंस और एक पड़िया पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
परिवार और आसपास के लोग शोर मचाते हुए लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो जंगली जानवर धान के खेत की ओर भाग गया। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंची और तलाशी अभियान चला। ग्रामीणों ने कहा कि घटनास्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर उन्होंने धान के खेत में तीन भेड़िया देखा था। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही तीनों भाग निकले। वहीं, भीखीपुर गांव निवासी दयाराम (60) भी रविवार की देर सिवान की तरफ जाकर शौच कर रहे थे। उन पर भी जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उधर, प्रतापपुर गांव में मंगलवार को बच्चे लाल पटेल की बकरी खेत में चर रही थी। जंगली जानवर के हमले में बकरी की मौत हो गई।
सियार था, रात में ग्रामीण अकेले न निकलें
उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मंगलवार को गांव पहुंची। राजकुमार ने बताया कि हमें कांबिंग के दौरान कुत्ता, बिल्ली और सियार के पैर के निशान मिले। मौके पर एक सियार दिखाई भी दिया। उसकी फोटो लेने का प्रयास किया गया तो वह भाग गया। गांव में भेड़िया के आने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। गांव और आसपास भ्रमण कर ग्रामीणों को समझाया गया है कि वह रात में अकेले न निकलें।