फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Witnesses will be made of the grand court of Kashi priest, grand dham is visible

वाराणसी: काशी पुराधिपति के भव्य दरबार के बनेंगे साक्षी, क्या कह रहे लोग, जिन्हें भूमि अधिग्रहण में छोड़ना पड़ा आवास

Thu, 09 Dec 2021 02:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 09 Dec 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Witnesses will be made of the grand court of Kashi priest, grand dham is visible
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

अद्भुत, अलौकिक और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम मूर्त रूप ले चुका है। शिलान्यास से लेकर वर्तमान तक की यात्रा के साक्षी रहे लोग आज धाम की भव्यता देखकर बेहद प्रसन्न हैं। 350 वर्ष के इतिहास को समेटकर अपने नूतन भव्य स्वरूप में तैयार हो चुका बाबा धाम देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धाम के लिए अपने भवनों को देने वालों के चेहरे पर भी आज संतोष की झलक साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए जब मंदिर प्रशासन ने भवनों की खरीद-फरोख्त का काम शुरू किया था तो उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था। किसी ने कहा कि परियोजना साकार नहीं होगी तो किसी ने इस पर सवाल भी उठाए थे। आज जब धाम बनकर लोकार्पण के लिए तैयार हो चुका है, तब हर किसी के चेहरे पर चमक नजर आ रही है।
विज्ञापन


विश्वनाथ गली में 12 पीढ़ियों से हम लोग रह रहे थे। बाबा का कॉरिडोर बनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने मुआवजा देकर मकान की रजिस्ट्री कराई थी। बाबा दरबार क्षेत्र में उस समय तो मन दुखी हुआ कि क्या, कैसा रूप होगा? अब विश्वनाथ धाम भव्य दिख रहा है, जो पूरे विश्व में काशी की महिमा को मंडित करेगा। - रमेश गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा दरबार के प्रांगण में ही आवास था, साथ में एक छोटा बद्रीनाथ का मंदिर था जिनकी कई पीढ़ी सेवा करती आ रही थी। हमें समस्या जरूर हुई पर आज जिस रूप में दिख रहा है उससे लाखों भक्त आएंगे और काशी विश्व पटल पर चमकेगी। साथ ही दर्शनार्थियों और पर्यटकों को अब दर्शन में सहूलियत मिलेगी। - उद्धव भारती

बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में मैंने अपना भवन सहयोग के रूप दिया। भव्य धाम बनकर तैयार हो गया। खुशी की बात है कि हमारे सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका शिलान्यास किया और वही अब इसका लोकार्पण कर रहे हैं। भक्तों को बाबा का सुलभ दर्शन के साथ ही अन्य बहुत सुविधाएं भी मिलेंगी। - क्षमा मिश्रा

तब और अब में काफी बदलाव हो गया है। उस समय सब केवल झूठ लग रहा था पर अब हमने धाम का शिलान्यास भी देखा और लोकार्पण भी देखेंगे। काशी विश्वनाथ धाम देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का नया केंद्र होगा। देश और विदेशों से लाखों लोग यहां आएंगे और बाबा का दर्शन करेंगे। - विजय पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed