{"_id":"60f9a4f6be4e444228524644","slug":"witness-protection-scheme-will-be-more-effective-in-varanasi-police-commissioner-holds-meeting-with-public-representatives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में साक्षी सुरक्षा योजना होगी और प्रभावी, पुलिस आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में साक्षी सुरक्षा योजना होगी और प्रभावी, पुलिस आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों संग की बैठक
Thu, 22 Jul 2021 10:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:38 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार शाम जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि साक्षी सुरक्षा योजना को और प्रभावी बनाया जाएगा। पुराने और उलझे हुए केस को भी जल्द से जल्द खोला जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने की जनप्रतिनिधियों संग बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में साक्षी सुरक्षा योजना को और प्रभावी बनाया जाएगा। योजना के तहत शिकायतकर्ता और आपराधिक केस के गवाहों को सुरक्षा की मांग राज्य सरकार व पुलिस अधीक्षक से करने का अधिकार है। इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर विचार किया जाएगा। उक्त बातें पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार शाम कमांडर कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों संग बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि मुख्य मार्गों के अलावा गलियों में भी पुलिस की फुट पेट्रोलिंग की जाएगी। पुराने और उलझे हुए केस को भी जल्द से जल्द खोला जाएगा। कहा कि थानों पर पहुंचने वाले चोटिल व्यक्ति का सबसे पहले इलाज कराया जाए। उसके आरोपों पर तत्काल जांच कराकर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
इसे लेकर काशी और वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान एमएलसी अशोक धवन ने व्यापारियों व उद्यमियों की सुरक्षा के बाबत पुलिस आयुक्त से वार्ता की। बोले कि व्यापारियों संग घटित आपराधिक घटनाओं में पुलिस व्यापारियों के साथ खड़ी हो। अनावश्यक थानों पर बुलाकर उत्पीड़न न हो। बैठक में अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, एमएलसी आशुतोष सिन्हा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेहतर यातायात के लिए अपर पुलिस आयुक्त से मिले व्यापारी
वाराणसी शहर में यातायात को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में काशी युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था अनिल कुमार सिंह से मिला। व्यापारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था और उसके निदान के संबंध में विचार-विमर्श किया। इसका नेतृत्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह और संजय राय ने किया। इसमें इमरान खान, अमित जायसवाल, अरविंद कुमार शामिल थे।