फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   without bribe cant health treatment in goverment hospital

सरकारी अस्पतालों में बिना जेब ढीली किए नहीं हो रहा इलाज

Sun, 25 Dec 2016 03:46 PM IST
रबीश श्रीवास्तव,अमर उजाला,वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Dec 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
without bribe cant health treatment in goverment hospital
एक अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
काशी के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात चौंकाने वाले हैं। दलालों, विभागीय मुलाजिमों की मिलीभगत से मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। जो सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं, उनके लिए भी सामान्य तौर पर डेढ़ से दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह खुलासा शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों के यहां पहुंची शिकायतों के बाद हुआ है।  ऐसी 35 शिकायतों की जांच शुरू करा दी गई है। पिछले  गुरुवार को अपर निदेशक के निर्देश पर इनमें महिला अस्पताल से जुड़ी शिकायतों की जांच हुई थी। कर्मचारियों से पूछताछ के बावजूद हालांकि कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आए।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह हाल तब है जब अधिकतर मरीज और उनके परिवारीजन जागरूकता की कमी के चलते अस्पतालों में धन उगाही की शिकायत ही नहीं करते। बात पीएचसी, सीएचसी की हो या जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल की। ऐसी शिकायतें सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अब धनउगाही की शिकायतों पर शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के साथ ही ये सूचनाएं बहुतायत चस्पा करा दी गई हैं कि मरीज किसी को पैसे न दें। यदि कोई दबाव बनाए तो तत्काल उसकी शिकायत करें। 



महिला अस्पतालों पर होगी कैमरे की नज
धनउगाही और अभद्रता की शिकायतों के मद्देनजर अब महिला अस्पताल में भी सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंडलीय अस्पताल को सीसी कैमरों से पहले ही लैैस किया जा चुका है। एसआईसी डॉ. शैला त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द से जल्द सीसी कैमरे लगवाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed