{"_id":"64483355f5c8a968e507cbf4","slug":"will-go-to-jail-if-g-20-decorations-are-damaged-varanasi-news-c-20-vns1013-172444-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जी-20 की सजावटों को नुकसान पहुंचाया तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जी-20 की सजावटों को नुकसान पहुंचाया तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी का मान बढ़ा रही सजावटों को पहुंचा रहे नुकसान, क्या सोचेंगे मेहमान
तोड़े गमले, स्कल्पचर्स, चुराईं लाइटें तो जाएंगे जेल, 1800 हिडन कैमरे से प्रशासन कर रहा निगरानी
जी-20 के तहत शहर में की गई सजावटों को नुकसान पहुंचाने वालों पर अब केस दर्ज किया जाएगा। विश्व स्तर पर वाराणसी की अलग पहचान बनाने के लिए तैयारियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर हिडन कैमरे से नजर रखी जा रही है। त्रिनेत्र सेंटर से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
जून में फिर से होने वाले जी-20 सम्मेलन की बैठकों को देख शहर को फिर से सजाने का काम हो रहा है। यह बैठकें अगस्त में भी होंगी। वहीं, कुछ शरारती तत्व इन सजावटों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कभी गमले टूट रहे हैं तो कभी लाइटें चोरी की जा रही हैं। कलाकृतियों पर लोग अपने बच्चों को बैठा रहे हैं और खुद भी बैठ रहे। जिसकी वजह से वह क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। इन पर प्रशासन की अपील का भी असर नहीं है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने और दंडित करने की तरकीब निकाली गई है। कैमरे से निगरानी के दौरान ऐसा करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से कार्यदायी संस्था डीके कंस्ट्रक्शन को जी-20 के तहत शहर को सजाने और दो साल तक उसकी देखरेख की जिम्मेदरी दी गई है। कार्यदायी संस्था इन सजावटों को दो साल तक बरकरार रखेगी। स्मार्ट सिटी की ओर से 1800 हिडन कैमरे लगाए गए हैं। जो दिखेंगे तो नहीं, लेकिन नजर बनाए रखेंगे। राजघाट क्षेत्र में कई बार समझाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे। सेल्फी के नाम पर स्कल्पचर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए उस क्षेत्र में अंधेरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो पालियों में डाल रहे पानी
सजावट के क्रम में शहर में लगाए गए छोटे बड़े पौधों में दो पालियों में पानी दिया जा रहा है। सुबह और शाम को जलकल के छह टैंकर पौधों में पानी डाल रहे हैं। साथ ही इनकी रखवाली भी की जा रही है। जो पेड़ सूख रहे या किसी कारण खराब हो जा रहे उन्हें तत्काल बदला जा रहा है।
विज्ञापन
काशी की जनता से अपील
जी-20 का आयोजन शहर वासियों के लिए गर्व की बात है। शहर में हो रही सजावटों को ध्यान काशी वासियों को खुद रखना होगा। बैठक से आने वाले दिनों में वाराणसी में विकास का नया खाका तैयार होगा, जिससे काशी वासियों को लाभ होगा। सबका प्रयास हो कि इन सजावटों का संरक्षण हम खुद करें और नुकसान पहुंचाने वालों को रोकें।
वर्जन
कई दिनों से देखा जा रहा है कि सड़कों पर लगे गमले को लोग हथौड़े से तोड़ रहे हैं। साथ ही सेल्फी प्वाइंट्स पर लगे स्कल्पचर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज होगा और जेल भेजा जाएगा। - राजीव राय, अपर नगर आयुक्त