फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will from helicopter from Seer bhu pms modi

सीर से बीएचयू हेलीकाप्टर से जाएंगे पीएम मोदी

Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will from helicopter from Seer bhu pms modi
सीर गोवर्धन में सभा करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से बीएचयू जाएंगे। सीर से बीएचयू तक का रास्ता संकरा होने की वजह से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पीएम की फ्लीट को सड़क मार्ग से ले जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा से जुड़े आला अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीर से लेकर बीएचयू तक का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके साथ बैठक भी की। हेलीकाप्टर के विकल्प से सर्वाधिक उपयुक्त माना गया।
विज्ञापन


हालांकि इसमें संशोधन किया जा सकता है। सीर और बीएचयू में कितने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा। संत रविदास जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को वाराणसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीर गोवर्धन में सभा को संबोधित करने के बाद उन्हें बीएचयू में शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल होना है। पीएम सीर से बीएचयू तक सड़क मार्ग से जाएंगे या फिर हेलीकाप्टर से इसे लेकर अधिकारियों में माथापच्ची चल रही है। रास्ता संकरा होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां पीएम को सड़क मार्ग के बजाए हेलीकाप्टर से ले जाने के विकल्प को उपयुक्त मान रही हैं। शुक्र वार को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर पहले सभास्थल पहुंचे और फिर सीर से लेकर बीएचयू तक की सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।
इनसेट....
20 तक दुरुस्त हो जाएगी सीर की सड़क
वाराणसी। सीर गोवर्धन में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की राह में खस्ताहाल सड़क बाधक बनी हुई है। भगवानपुर मार्ग पर संत रविदास मंदिर मोड़ से पूरी सड़क बदहाल है। इस पर चलना मुश्किल है।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया का कहना है कि सीरगोवर्धन क्षेत्र की सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। हर हाल में इसे 20 फरवरी से पहले दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed