फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will dedicate 501 tricolor lamps and cards made with AI technology to God

Varanasi News: 501 तिरंगे दीये और एआई तकनीक से बने कार्ड प्रभु को करेंगे समर्पित

Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Will dedicate 501 tricolor lamps and cards made with AI technology to God
वाराणसी। अयोध्या में श्रीरामलला के दरबार में काशी के छात्रों के बने 501 तिरंगे दीये और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार कार्ड समर्पित किए जाएंगे। इन दीयों और स्मार्ट कार्ड को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्रों ने पूरी निष्ठा से बनाया है। शिक्षक और छात्र इसे खुद अयोध्या ले जाकर प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक जया सिंह और सत्य प्रकाश के नेतृत्व में पांच छात्रों की टीम 10 दिनों से ये दीये तैयार करने में लगे हैं। प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किए गए कार्ड में भगवान श्रीराम के वनवास, सेतु निर्माण, लंका दहन और राज्याभिषेक आदि प्रसंगों को शामिल किया गया है। ऑडियो और लाइट एंड साउंड से लैस कार्ड में सेंसर भी लगे हैं। कहा कि प्रभु श्रीराम सिर्फ धर्म और आध्यात्म ही नहीं राष्ट्र धर्म के लिए प्रसिद्ध हैं। इसलिए ये छात्र तिरंगे रंग के दीये बना रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी के बाद इन्हें राममंदिर लेकर जाकर प्रभु को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

''''प्रेरणा श्रीराम से'''' पर होगी चर्चा
क्वींस कॉलेज में 20 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा होगी। इस बार परीक्षा पे चर्चा का विषय प्रेरणा श्रीराम से रखा गया है। इसके जरिये छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया जाएगा कि प्रभु श्रीराम किस तरह कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद पुरुषोत्तम बने। इसमें बाहर से भी वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed