फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wild boar created panic, many people injured

जंगली सूअर ने मचाया आतंक, कई लोग घायल

Sat, 04 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wild boar created panic, many people injured
भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को जंगली सूअर ने चोलापुर के हाजीपुर गांव में जमकर आतंक मचाया। गांव के भीतर घुसकर करीब 15 महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को घायल कर दिया। घायलों को निजी चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीमें गांव में पहुंचीं।
विज्ञापन

सूअर के डर से गांव के अधिकतर घरों के दरवाजे बंद हो गए। चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर और दुमितवा गांव में जंगली सूअर ने एक दर्जन लोगों को घायल किया है। इसमें कई की हालत गंभीर है। गांव के डब्ल्यू, सूबेदार, राधिका, नन्हकी देवी, राम खेड़ा, मोनू, जग्गू, बबलू सोनकर, गुड्डू सोनकर, नत्थू सोनकर को घायल किया है। इसके अलावा कुछ और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी कंट्रोल रूम पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी। वन विभाग को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed