{"_id":"672e648256ae62fc9e0dc6d4","slug":"wifes-dark-complexion-bothers-her-husband-the-matter-reached-the-point-of-divorce-varanasi-news-c-20-vns1056-784014-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पति को खटक रहा पत्नी का सांवला रंग, बात पहुंची तलाक तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पति को खटक रहा पत्नी का सांवला रंग, बात पहुंची तलाक तक
विज्ञापन
महिला थाने में तीन महीने में आए 30 मामले, पांच मामले पहुंचे अदालत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पत्नी का सांवला रंग पति को इतना खटक रहा है कि वह इसे लेकर तलाक लेने के धमकी देने लग जा रहे हैं। महिला थाने में गत तीन महीने में करीब 30 मामले ऐसे आए, जिनमें पत्नी के सांवले रंग को लेकर पति ने प्रताड़ित करते हुए तलाक की धमकी दी। इनमें से पांच मामले तलाक के लिए अदालत भी पहुंच गए हैं।
महिला थाने में में छोटे-मोटे घरेलू विवाद आना आम बात है। मगर, तेजी से बदलते दौर के साथ अब कुछ लोग यह बात नहीं पचा पा रहे हैं कि उनकी पत्नी का रंग सांवला है। इसे लेकर घर में कलह शुरू होने के साथ ही बात तलाक तक पहुंच जा रही है। महिला थाने में आए ऐसे 30 मामलों में से 25 प्रकरण में काउंसिलिंग की जा रही है। पति और पत्नी को आमने-सामने बैठाकर समझाया जाता है। दोनों पक्षों से बातचीत कर झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
केस 1
छह महीने पहले हुई शादी टूटने के कगार पर
लोहता की रहने वाली कुमकुम (काल्पनिक नाम) की शादी लगभग छह माह पहले सौरभ (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक उनके पति का स्वभाव सामान्य था। कुछ समय बाद उनका पति उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगा और तलाक देने की बात करने लगा। जिसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर महिला थाने गई।
विज्ञापन
केस 2
दो साल पहले हुई शादी अलगाव की राह पर
कबीरचौरा की रहने वाली खुशबू (काल्पनिक नाम) की शादी प्रमोद (काल्पनिक नाम) से दो साल पहले हुई थी। जब से उनकी शादी हुई तभी से ही उनका पति उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें कहीं ले नहीं जाता था। कुछ समय बाद सांवले रंग को ही लेकर पति उनसे गालीगलौज करने के साथ ही उन्हें तलाक देने की धमकी देने लगा।
हेल्प डेस्क कर रही काउंसलिंग
महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी ने बताया की पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कर रही है। प्रयास किया जाता है कि कोई भी विवाद हिंसा का रूप न लेने पाए। हम भरसक प्रयास कर रहे हैं कि पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय हो।