फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife used roam around half-naked and daughter not listen killed cleaned blood with help of friends arrest

यूपी: अर्धनग्न होकर घूमती थी पत्नी, बेटी बात नहीं सुनती थी, इसलिए मार डाला; दोस्तों के साथ मिलकर साफ किया खून

Sat, 19 Sep 2026 08:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 08:05 PM IST
सार

पुलिस ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रामचीज ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दाव और खून लगे कपड़े बरामद किए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Wife used roam around half-naked and daughter not listen killed cleaned blood with help of friends arrest
दोस्तों के साथ मिलकर की थी पत्नी और बेटी की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परेशान 70 वर्षीय रामचीज गुप्ता ने अपनी पत्नी मान्ती देवी और दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची थी। इसमें गांव के ही चंदन यादव और दिनेश गुप्ता को शामिल किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव और घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन




सराय भारती के मुस्तफाबाद गांव में 17 सितंबर की रात में रामचीज के घर में मां मानती देवी (65) वर्ष व 30 मीटर दूर धान के खेत में दिव्यांग बेटी गौरी (24) वर्ष का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में दोनों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। घटनास्थल पर घर के अंदर खून के निशान धोए जाने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच तेज कर दी थी।

विज्ञापन

एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया कि मान्ती देवी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं रहती थी। वह कभी-कभी घर से निकल जाती थीं और कई दिनों बाद लौटती थीं। बेटी गौरी दृष्टिबाधित थी और मां के घर से चले जाने पर दूसरों के घरों से मांगकर भोजन करती थी। 

पुलिस का दावा है कि इन परिस्थितियों को लेकर रामचीज मानसिक रूप से परेशान था और उसने घटना से पहले गांव की चट्टी पर पत्नी और बेटी को मारने अथवा खुद मर जाने की बात भी कही थी। रामचीज ने पहले चंदन यादव और दिनेश गुप्ता को हत्या की योजना में शामिल करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए। बाद में 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे दोनों उसके साथ हो गए। 

विज्ञापन

Wife used roam around half-naked and daughter not listen killed cleaned blood with help of friends arrest
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : संवाद

आरोप है कि तीनों ने मिलकर मान्ती देवी और गौरी की हत्या कर दी। इसके बाद गौरी के शव को घर से बाहर खेत में रख दिया गया और घर में फैले खून को साफ कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद घटना को बाहरी लोगों द्वारा की गई हत्या बताने की कोशिश की गई।

घटना के बाद शुरुआती जांच में पुलिस ने कई पहलुओं पर काम किया था। डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी ओमवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था और स्वाट, सर्विलांस तथा फोरेंसिक टीमों को जांच में लगाया गया था।

विज्ञापन

साक्ष्य छुपाने व पति की चुपी से गहराई शंका
मां बेटी की हत्या के बाद पुलिस की जांच के दौरान खून का साक्ष्य धोने व घटना की जानकारी होने के बावजूद पति रामचीज द्वारा पुलिस या ग्रामीण को खबर न कर दाह संस्कार की तैयारी करना यह तमाम सवाल रामचीज पर शंका बढ़ गई थी। मां व बेटी की हत्या घर के अंदर होने के सबूत मिल रहे थे, लेकिन पुलिस के सामने सवाल था आखिर गौरी का शव खेत तक कैसे पहुंचा ल, अगर रामचीज अकेले बेटी के शव को लेकर जाता तो रास्ते पर खून व अन्य निशान मिलते, जरूर घटना में एक से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस शंका पर पुलिस ने पिता सहित प्रधान प्रतिनिधि सहित चार को पूछताछ के लिया था।

सिधागरघाट से तीनों गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिधागरघाट से रामचीज गुप्ता, चंदन यादव और दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर लोहे का दाव तथा रामचीज का कुर्ता और चंदन की टी-शर्ट बरामद करने का दावा किया गया है। मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद इसमें हत्या तथा आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed