फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife two-month-old body found in suitcase wanted man in Silvassa murder case arrested from Varanasi

UP: लव मैरिज...पत्नी की हत्या, 2 माह बाद सूटकेस में मिली थी लाश; सिलवासा हत्याकांड का वांछित वाराणसी से अरेस्ट

Mon, 10 Aug 2026 07:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 10 Aug 2026 07:20 PM IST
सार

Varanasi News: सिलवासा में पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाकर फरार हुए वांछित आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को यूपी एसटीएफ और सिलवासा पुलिस ने वाराणसी के मंडुवाडीह से गिरफ्तार किया। वह चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में मजदूरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में नौ जून को हत्या के बाद वह फरार हो गया था।

विज्ञापन
Wife two-month-old body found in suitcase wanted man in Silvassa murder case arrested from Varanasi
पत्नी छोटी उपाध्याय के साथ आरोपी ऋषभ कुमार सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: प्रेमिका की हत्या कर शव को दादरा नगर हवेली में सूटकेस में बंद कर भागे प्रेमी ऋषभ कुमार सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने सोमवार को मंडुवाडीह स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान से गिरफ्तार किया। वह फैक्टरी में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। दादर और नगर हवेली के सिलवासा में पत्नी छोटी उपाध्याय का शव दो महीने बाद तीन अगस्त को कमरे से सूटकेस में बरामद हुआ था। छोटी अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी ऋषभ के साथ भागी थी और उससे दादर नगर हवेली में शादी की थी।

विज्ञापन


ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस दादरा और नगर हवेली ले गई। एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के नवादा स्थित रोह थाना क्षेत्र के सिउर का निवासी है।
विज्ञापन


तीन अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र में एक मकान से सूटकेस के अंदर महिला का शव मिला था। शव करीब दो महीने पुराना था और प्लास्टिक से ढका हुआ था। मकान मालिक के कमरा खोलने पर दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला। शव की पहचान छोटी उपाध्याय (20) निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई थी। हत्या के बाद से ऋषभ कुमार सिंह सिलवासा से भागकर वाराणसी में छिपा हुआ था। वह यहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wife two-month-old body found in suitcase wanted man in Silvassa murder case arrested from Varanasi
आरोपी ऋषभ कुमार सिंह। - फोटो : संवाद

खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ वाराणसी और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान की शुभकामना रियल टेक में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऋषभ कुमार सिंह अपने गांव की विवाहिता छोटी उपाध्याय से प्रेम करता था।

छोटी की शादी होने के बाद भी वह उससे प्रेम करता रहा। छोटी के कहने पर ही वह उसे लेकर दादरा नगर हवेली भाग गया और वहीं दोनों ने शादी कर ली। छोटी को अगवा करने के मामले में ऋषभ पर बिहार के रोह थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था।

इस शादी का पता चलने पर दोनों के परिवार वाले नाराज हो गए और छोटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। एसटीएफ वाराणसी इकाई के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या और रवि यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

UP: लव मैरिज...पत्नी की हत्या, 2 माह बाद सूटकेस में मिली थी लाश; सिलवासा हत्याकांड का वांछित वाराणसी से अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed