पत्नी ने पति पर किया पत्थर से वार, गई जान, बेटी ने मां के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक पत्नी ने अपने पति की पत्थर से मार कर हत्या कर दी। मृतक की पुत्री ने अपनी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह गांव में शेषमणि भारती (62) रहते थे। शेषमणि का अपनी पत्नी तपेशरी देवी(60) के साथ हमेशा विवाद चलता था। बुधवार को दंपती में मारपीट हो गई। इस दौरान तपेशरी देवी ने पत्थर से अपने पति शेषमणि भारती पर वार कर दिया।
इसके बाद पति को लहूलुहान तड़पता छोड़ कर फसल काटने के लिए खेत में चली गई। इलाज न होने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। सुबह आठ बजे शेषमणि को बुलाने उसका पड़ोसी घर में गया तो देखा वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा है। उसने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सलमान ताज पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक की पत्नी से पूछताछ किए तो तपेसरी देवी ने सारी बात बताई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी संगीता ने तहरीर दी है कि मेरे माता-पिता के बीच प्राय: विवाद चलता था। मेरे पिता 20 साल से मां से अलग रहते थे और खाना भी अलग ही खाते थे। बुधवार की भोर में मेरे पिता ने लाठी-डंडे से मां को पीट दिया। इससे खफा होकर मां ने पत्थर से पिता पर वार कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिता को तड़पता छोड़ मां खेत में फसल काटने के लिए चली गई। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि संगीता की तहरीर पर उसकी मां तपेशरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवार कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।