फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife files case against former saidpur MLA son for marrying second by hiding first marriage in varanasi

वाराणसी: पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने का आरोप

Sat, 13 Nov 2021 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Wife files case against former saidpur MLA son for marrying second by hiding first marriage in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. राजित प्रसाद यादव के बेटे भारत भूषण यादव के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा भारत भूषण की पत्नी ने दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने पहली शादी छुपाकर उसके साथ शादी की और मारपीट के साथ धमकाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट गंगापुरम में किराये पर रहने वाली आरती यादव के साथ दिसंबर 2016 सारंगनाथ कॉलोनी बरईपुर सारनाथ के रहने वाले भारत भूषण यादव ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में शादी की। शादी के बाद आरती 15 से 20 दिन अपने ससुराल में रही।
विज्ञापन


इसके बाद भारत के पिता ने घर में थोड़ी परेशानी होने की बात कहकर घर से बाहर किराये पर रहने के लिए बोला। इसके बाद दोनों लक्सा में किराये पर रहने लगे। एक साल बीतने पर पता चला कि भारत की शादी संध्या नामक महिला से पहले हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के पूछने पर भारत ने उसको बताया कि उसका संध्या से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पहले शादी की जानकारी होने पर तुम शादी करने के लिए तैयार नहीं होती। आरोप है कि इस बीच फर्जी कागजात विश्वास में लेने के लिए दिखाता था।

आरती ने बताया कि जान से मारने की नीयत से अक्तूबर 2019 में उसने बहुत पीटा था। इसके बाद लंका थाने ले जाकर लिखित समझौता किया कि अब ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा। घटना के एक सप्ताह बाद वह बिना बताए घर से भाग गया। इसके बाद वह कभी नहीं लौटा।

आरोप है कि वह लगातार शहर छोड़ने के लिए धमकी दिलवाता था। पुलिस ने आरती की तहरीर पर लंका थाने में 29 अक्तूबर को भारत भूषण यादव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय ने जानकारी होने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed