{"_id":"bef7419eaf4f7a0bbcd3fe9c3fb43dd4","slug":"why-were-not-the-only-poor-roads-created-miraculously-splits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटें क्यों नहीं जब बनाई ही गईं घटिया सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटें क्यों नहीं जब बनाई ही गईं घटिया सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और विकास प्राधिकरण शहर में घटिया दर्जे की सड़कें बना रहे हैं। अंतरविभागीय तकनीकी समिति की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आने के बाद नगर निगम और वीडीए के अभियंताओं की कलई खुल गई है।
सड़कों के निर्माण में हुए गोलमाल पर कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर निगम और वीडीए को कड़ी चेतावनी दी है। समय से पहले खराब हुईं सड़कों को हफ्ते भर के अंदर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अभियंताआंे के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंडलायुक्त ने शनिवार को अपने कार्यालय में अवस्थापना निधि 2013-14 से बनी सड़कों की समीक्षा की। अंतरविभागीय तकनीकी समिति की रिपोर्ट पर बिंदु वार जानकारी की। किसी भी सड़क की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई इस्टीमेट के अनुरूप नहीं पाई गई। मंडलायुक्त ने कहा कि यह गोलमाल है और जिम्मेदार किसी भी अभियंता को बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम और वीडीए के अफसर बैठक में मौजूद थे।