फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   whole hospital staff happily dance after Three year old cancer victim beats Corona virus in homi bhabha cancer hospital varanasi video viral in social media

वाराणसी: तीन साल के कैंसर पीड़ित मासूम ने दी कोरोना को मात तो खुशी से झूम उठा पूरा अस्पताल, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 14 May 2021 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 May 2021 08:45 PM IST
सार

वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती तीन साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और नर्स खुशी से झूम उठे। अस्पताल के वार्ड में ही पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों और बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
whole hospital staff happily dance after Three year old cancer victim beats Corona virus in homi bhabha cancer hospital varanasi video viral in social media
बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल के डाक्टर और नर्स खुशी से झूमे - फोटो : Snap shot

विस्तार

देश भर से जहां कोरोना संक्रमण से लगातार मौत की खबरें आ रही हैं। कहीं बेड की कमी तो कहीं आक्सीजन की किल्लत। ऐसे में वाराणसी में तीन साल के कैंसर पीड़ित बच्चे ने कोरोना को मात दे दी है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती तीन साल के बच्चे ने जब कोरोना को मात दी तो डॉक्टर और नर्स खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन


सात दिन पहले ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि बच्चे को बचाया जा सकेगा। अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीज भी उसे देखकर हैरान थे लेकिन कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। तीन साल के बच्चे ने सात दिन में ही ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त होने के बावजूद कोरोना को मात दे दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और नर्स खुशी से झूम उठे। अस्पताल के वार्ड में ही पीपीई किट पहनकर डॉक्टर और नर्स खुशी में थिरक उठे। डॉक्टर और नर्स के साथ 3 साल का बच्चा और वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी तालियां बजाते नजर आए।

अब तक 472 मरीजों को दिया इलाज

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो हर कोई चिकित्सकों के प्रयास और बच्चे की जीजिविषा को सलाम करने लगा। अस्पताल के डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज जब अस्पताल इलाज के लिए आते हैं तो उनकी हालात बहुत गंभीर होती है। ऐसे में हम उन मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह की गतिविधियां करते हैं।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 22 दिनों में 472 कोविड मरीजों को इलाज मिला है। इनमें 209 ऐसे मरीज थे, जो कैंसर के साथ कोरोना से पीडि़त थे। अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। पिछले साल भी अस्पताल में 141 कैंसर और कोविड मरीजों का इलाज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed