{"_id":"c0e99aa6a7776133a8b2d8178248a337","slug":"while-in-college-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में अब वाईफाई हास्टल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में अब वाईफाई हास्टल
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब वे हॉस्टलों में मुफ्त वाईफाई का सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर नरेंद्र देव छात्रावास से कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने इसकी शुरुआत की।
जल्द ही दूसरे छात्रावासों को भी वाईफाई से लैस करने की तैयारी है। अभी तक वाईफाई की सुविधा सिर्फ पुस्तकालय में थी। पुरुष और महिला छात्रावासों के वाईफाई होने के बाद छात्र-छात्राओं को आसानी हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब छात्रावासों में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद चल रही है।
हाल ही में जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए वहीं अब उन्हें वाईफाई से भी लैस करने की मुहिम शुरू हो गई है। शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास से इसकी शुरुआत के बाद कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि वाईफाई सुविधा से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी वे आसानी से कर पाएंगे। बदलते दौर में इंटरनेट की उपयोगिता काफी बढ़ी है। मुख्य गृहपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी छात्रावासों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। विद्यार्थी छात्रावास परिसर में कही भी बैठकर 24 घंटे इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं।