फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Where did Rs 92.94 lakh come from, police silent

Varanasi News: कहां से आए 92.94 लाख रुपये, पुलिस मौन

Fri, 02 Jun 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Where did Rs 92.94 lakh come from, police silent
खोजवा क्षेत्र के शंकुलधारा पोखरे के समीप कार की डिकी में 92 लाख 94 हजार 600 रुपये कौन छोड़ गया, इसे लेकर राज बरकरार है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर किसके नाम से है, पुलिस इसके बारे में 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को भी कोई जानकारी नहीं दे सकी। घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम को जांच अधिकारी नियुक्त कर उनसे विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग के अफसरों ने बताया कि बरामद रुपये से संबंधित व्यक्ति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को शंकुलधारा पोखरे के समीप खड़ी एक लावारिस कार की डिकी में बोरे से 92 लाख 94 हजार 600 रुपये मिलने का दावा किया था। काफी हीलाहवाली के बाद आधी रात पुलिस ने रुपये की बरामदगी के संबंध में जानकारी सार्वजनिक की। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पाई कि शंकुलधारा पोखरे की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसी कैमरों में कार किधर से आती-जाती हुई दिखी? कार कब पोखरे के पास आकर खड़ी हुई? कार से उतरने वाले लोग किधर गए? कार का रजिस्ट्रेशन नंबर किस नाम और पते पर है? यह जरूर है कि रुपये की बरामदगी के बाद से इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने अपने सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव करना ही बंद कर दिया। उधर, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि परिवहन विभाग में कार किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आयकर विभाग की टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन


पैसे को लेकर भेलूपुर थाने में ही तरह-तरह की चर्चाएं
कार से बरामद 92 लाख 94 हजार रुपये को लेकर भेलूपुर थाने के पुलिसकर्मियों के बीच ही तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पैसे की बरामदगी दिखाने से पहले उसे लेकर लंबी पंचायत हुई थी। पंचायत में एक सफेदपोश के साथ ही कुछ अन्य लोग और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। मामला जब कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया तब जाकर पैसे की बरामदगी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजवा चौकी प्रभारी का रातोंरात ट्रांसफर हुआ
खोजवा पुलिस चौकी के प्रभारी के तौर पर सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से तैनात थे। बुधवार की रात 92.94 लाख रुपये बरामद होने के बाद वायरलेस सेट पर प्रसारित संदेश के माध्यम से उनका तबादला कोतवाली थाने के लिए कर दिया गया। इसे लेकर भी पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। वहीं, अफसरों का कहना है कि लंबे समय से तैनात होने के कारण तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed