फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When falling Kapoor Sonam Jamtsho headed home-falling becomes

जब गिरते-गिरते बचीं सोनम कपूर

Thu, 26 Nov 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Nov 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
When falling Kapoor Sonam Jamtsho headed home-falling becomes

 सिने तारिका सोनम कपूर बुधवार की शाम देव दीवापली की छटा निहारने के दौरान दशाश्वमेध घाट पर गंगा में गिरने से बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन

 दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा की मध्यधारा पर सजे भव्य मंच पर चढ़ते समय बजरे की सीढ़ी टूटने से यह नौबत आई। हालांकि उनके साथ लगे सुरक्षा कर्मियों और गंगा सेवा निधि के वालेंटियर्स की तत्परता के चलते सोनम फिसलने से बच गई और उन्हें मंच पर ले जाया गया।
शाम करीब साढ़े पांच बजे भैंसासुर घाट से बजरे पर सवाल होकर सोनम अपनी मां सुनीता कपूर के साथ दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हुईं।
शाम सवा छह बजे उनका बजरा जब दशाश्वमेध पहुंचा तब उनकी झलक पाने के लिए दूसरी नावों-बजरों पर सवार प्रशंसक शोर मचाने और हाथ हिलाने लगे।
गुलाबी रंग के सूट में सोनम हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन भी कर रही थीं। जब वह अपने बजरे से उतर कर पैंटून के मंच पर चढ़ने के लिए बढ़ीं तब एक साथ उनके पीछे इतनी भीड़ आ गई और धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन

सोनम जैसे ही मंच की सीढ़ी चढ़ने लगीं उनके पीछे इतने लोग एक साथ आ गए कि मंच की सीढ़ी चरमरा कर टूट गई। हालांकि तब तक उन्हें संभाल कर ऊपर ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी भी उसी वक्त भीड़ में फंसे हुए थे।
सीढ़ी टूटने के बाद रास्ता रोक दिया गया। इसके बाद किसी तरह एक-एक कर अतिथियों को मंच पर ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed