फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wheat, mustard and vegetables were damaged, 20% of mango blossoms fell.

Varanasi News: गेहूं, सरसों और सब्जियों को नुकसान, 20 फीसदी आम के बौर गिरे

Sat, 21 Mar 2026 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat, mustard and vegetables were damaged, 20% of mango blossoms fell.
मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को हल्की बारिश और हवा चलने से पक गए गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान की संभावना है। इससे सब्जियों में कीड़े व माहू का भी प्रकोप बढ़ेगा। हवा से आम के 20 फीसदी बौर भी झड़ गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि अभी की बारिश और हवा से करीब पांच फीसदी पके गेहूं और सरसों को नुकसान होगा। हवाएं बढ़ने से नुकसान बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसान फिलहाल गेहूं की फसल में सिंचाई न करें। पकी सरसों को खेतों से जल्दी निकाल कर ढंक दें ताकि उसे खराब होने से बचाया जा सके। बताया कि सब्जियों और आम में कीड़े, माहू, फफूद रोग लगने का डर है। मौसम साफ होने पर कृषि विभाग से संपर्क कर कीटनाशक दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री संगम सिंह मौर्य ने बताया कि अभी नुकसान कोई खास नहीं हुआ है। जिन किसानों की फसल खराब होगी वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर-14447 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसान जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित रूप से सूचना दे सकते हैं। उनको फसल बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed