{"_id":"6248b0e4ed18c062886227b7","slug":"whatever-be-the-festival-fruits-will-be-available-in-trains-varanasi-news-vns6463002143","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी की विशेष पहल: कोई भी हो त्योहार, ट्रेनों में मिलेगा मनपसंद फलाहार, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी की विशेष पहल: कोई भी हो त्योहार, ट्रेनों में मिलेगा मनपसंद फलाहार, बस करना होगा ये काम
Sun, 03 Apr 2022 03:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:03 PM IST
सार
नवरात्र पर देवी की उपासना करने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने विशेष पहल की है। इसके तहत वाराणसी सहित देश भर के 400 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब नवरात्र हो या फिर किसी पर्व के दौरान ट्रेन में सफर के दौरान व्रती लोगों को फलाहार के लिए काफी परेशानी होती है। लोगों की यह परेशानी अब दूर होगी। सिर्फ एक फोन पर मनचाहा फलाहार उनकी सीट पर उपलब्ध होगा। दरअसल, नवरात्र पर देवी की उपासना करने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने विशेष पहल की है।
विज्ञापन
इसके तहत वाराणसी सहित देश भर के 400 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नवरात्र के पहले दिन यात्रियों को रेलवे की ओर से यह विशेष सुविधा मिलनी शुरू भी हो गई। प्रमुख स्टेशनों पर आइआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को शनिवार से विशेष तौर पर यह सात्विक भोजन की थाली परोसी गई।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के अनुसार पूरे नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सात्विक आहार परोसने की योजना बनाई गई है। सब कुछ बेहतर रहा तो आगामी समय में अन्य व्रत वाले पर्व पर भी इस तरह की थाली परोसी जाएगी। यात्रियों को उनकी मांग के अनुरूप व्रत का भोजन यानी फलाहार दिया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ई-कैटरिंग अथवा 1323 नंबर पर फोन करके बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
चार तरह की होगी थाली
यात्रियों की पसंद को देखते हुए मेन्यू तैयार किया गया है। चार तरह की थालियां मिलेंगी। इनकी कीमत महज 100 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच है। यह सुविधा 500 के करीब उन ट्रेनों में उपलब्ध होगी, जिनमें आईआरसीटीसी कैटरिंग की सुविधा दे रही है।
आईआरसीटीसी के मुख्य सूचना अधिकारी आनंद कुमार झा ने कहा कि नवरात्र से आईआरसीटीसी ने इसकी शुरुआत की है। इसमें वाराणसी सहित देशभर के 400 रेलवे स्टेशनों पर व्रती यात्रियों को फलहार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए फोन से आर्डर देना होगा।
फलाहार का मेन्यू
कुट्टू के पकौड़े, पूड़ी सब्जी, साबूदाना की खिचड़ी, लस्सी, आलू चाप, सबूदाना टीक्की, पनीर मखमली, फ्रेश जूस, फल, चाय, रबड़ी, ड्राईफूड्स की खीर
आईआरसीटीसी के मुख्य सूचना अधिकारी आनंद कुमार झा ने कहा कि नवरात्र से आईआरसीटीसी ने इसकी शुरुआत की है। इसमें वाराणसी सहित देशभर के 400 रेलवे स्टेशनों पर व्रती यात्रियों को फलहार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए फोन से आर्डर देना होगा।
फलाहार का मेन्यू
कुट्टू के पकौड़े, पूड़ी सब्जी, साबूदाना की खिचड़ी, लस्सी, आलू चाप, सबूदाना टीक्की, पनीर मखमली, फ्रेश जूस, फल, चाय, रबड़ी, ड्राईफूड्स की खीर