फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Were stolen from the vehicle legislator Nadeem Javed

...तो चोरी की प्राडो से चल रहे थे विधायक नदीम जावेद

Sun, 22 Jan 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Jan 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Were stolen from the vehicle legislator Nadeem Javed
चोरी के वाहन से चल रहे थे विधायक नदीम जावेद
जौनपुर के सदर से कांग्रेस विधायक नदीम जावेद पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। जिस टोयटा प्राडो (लैंड क्रूजर) गाड़ी से वह चलते हैं, चोरी की बताई गई है। 30 दिसंबर को बाबतपुर में नदीम की प्राडो गाड़ी की आल्टो से टक्कर हो गई थी। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर कराई थी। जांच में पता चला कि प्राडो पर हरियाणा का जो नंबर अंकित है, वह वास्तव में फार्च्यूनर गाड़ी का है। फार्च्यूनर की कीमत 27 लाख जबकि प्राडो की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। मामले में एसएसपी से शिकायत कर नदीम जावेद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जौनपुर के  सदर विधायक नदीम जावेद 30 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर जा रहे थे। प्राडो (एचआर 72 0010) गाड़ी में चालक मुकेश पांडेय के साथ गनर आफताब और इंतखाब थे। बाबतपुर के  पास रमईपुर में सामने से आ रही आल्टो कार (यूपी 65 एएन 7779) से प्राडो की टक्कर हो गई। हादसे में विधायक समेत गाड़ी में सवार चारों लोग जख्मी हो गए। आल्टो कार सवार गाजीपुर के शेरपुर निवासी शिक्षक प्रवीण कुमार राय और उनके मित्र कमलेश भी जख्मी हो गए। दोनों जौनपुर में ही शिक्षक हैं और जौनपुर से वाराणसी आ रहे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ (नाम, पता अज्ञात) फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


प्रवीण के बड़े भाई प्रदीप राय वाराणसी में अधिवक्ता हैं। उन्हें परिवहन विभाग से पता चला कि विधायक की प्राडो गाड़ी पर जो नंबर अंकित है, वह वास्तव में गुड़गांव के राजेश कुमार की फार्च्यूनर गाड़ी का है। वह इसका पता करने गुड़गांव भी गए। वहां से फार्च्यूनर गाड़ी का ब्यौरा ले आए और फूलपुर पुलिस को इससे अवगत कराया। प्राडो और फार्च्यूनर गाड़ी के चेसिस नंबर में भी फर्क है। प्रदीप के पिता  अवकाश प्राप्त अभियोजन अधिकारी एवं अधिवक्ता पारस नाथ राय इस मामले को लकर शनिवार को एसएसपी नितिन तिवारी से मिले और उपलब्ध साक्ष्य उन्हें सौंप दिए। बताया कि मुकदमे के विवेचक  को भी साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed