फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wemens Prostet Of Waine Shop

शराब की दूकान के विरोध में उतरीं महिलाएं

Mon, 09 Mar 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 09 Mar 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wemens Prostet Of Waine Shop
सारनाथ। शराब की दूकानों के खिलाफ सारनाथ क्षेत्र की महिलाओं का विरोध बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। सारंगतालाब स्थित देशी शराब की दूकान को बंद कराने के लिए रविवार को भी महिलाएं सड़क उतरीं। हाथ में झाड़ू और चप्पल लेकर करीब 50 की संख्या में शाम चार बजे पहुंची महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद कराई और प्रदर्शन किया। इसके बाद पहडि़या-सारंगतालाब मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शनिवार को महिलाओं ने रसूलगढ़ स्थित शराब की दूकान के विरोध में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


सारंगतालाब क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि आबकारी विभाग ने तीन किलोमीटर के क्षेत्र में तीन से ज्यादा शराब की दूकानें खुलवाई हैं। ज्यादातर पुरुष रात में शराब पीकर घर पहुंचते हैं। इसके चलते आए दिन मारपीट होती है। पुलिस से कई बार दूकान बंद कराने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई
विज्ञापन


नहीं हुई। रविवार की शाम चार बजे सारंग तालाब स्थित शराब की दूकान को बंद कराने के बाद महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। पहडि़या-सारंगतालाब मार्ग को जाम लगाया जिससे आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंचे एसओ सारनाथ अनिल सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देश पर ही दूकान बंद कराई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे डीएम से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed