फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Welding cylinder fire in Chaukaghat Lahartaara flyover construction in varanasi

चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण में दूसरे दिन फिर लापरवाही आई सामने, वेल्डिंग सिलेंडर में लगी आग

Thu, 06 Feb 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Welding cylinder fire in Chaukaghat Lahartaara flyover construction in varanasi
कल तारकोल से घायल हुए लोग और इसी सिलिंडर में लगी थी आग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर एक बार फिर हादसा होते-होते टल गया। पुलिस निर्माण में लगे वेल्डिंग के सिलेंडर में अचानक आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलने लगा। किसी तरह लोगों ने फायर स्टीनगुशर से आग बुझाई। कल बुधवार को भी प्रशासन की लापरवाही की वजह से दो लोगों की जान पर बन आई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुल निर्माण में लगे वेल्डिंग के सिलेंडर के साथ एलपीजी गैस का कमर्शियल सिलेंडर अचानक धूं-धूं करके जलने लगा। मौके पर कुछ देर के लिए सन्नाटा हो गया और आसपास के लोग डर से दुकानें बंद करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच पास में रोल की दुकान लगाने वाले महबूब खान ने हिम्मत जुटाते हुए भागकर अपनी दुकान से फायर स्टीनगुशर लेकर आए और आग पर काबू पाया।

बुधवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पैचिंग के काम के दौरान फ्लाईओवर से खौलता हुआ अलकतरा(तारकोल) नीचे सड़क पर गिर पड़ा। इसके चलते एक किशोर और एक चाय विक्रेता की गर्दन गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों की चीख सुन कर तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हुई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इस वजह से दोनों कराहते हुए अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed