फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weightlifter poonam yadav Varanasi daughter glory in Uzbekistan chances of Commonwealth Games 2022 eased who Return after three years

तीन साल बाद की वापसी: बनारस की वेटलिफ्टर बेटी का उज्बेकिस्तान में परचम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की राह हुई आसान

Wed, 15 Dec 2021 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Dec 2021 10:41 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में बनारस की बेटी पूनम यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। तीन साल बाद उन्होंने वापसी की है और उज्बेकिस्तान में परचम लहराया है। 

विज्ञापन
weightlifter poonam yadav Varanasi daughter glory in Uzbekistan chances of  Commonwealth Games 2022 eased who Return after three years
वेटलिफ्टर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्बेकिस्तान में सात से 17 दिसंबर के बीच चल रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के दादूपुर गांव (हरहुआ) की रहने वाली पूनम यादव ने तीन साल बाद वापसी करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है। पूनम ने पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हिस्सा लेते हुए 76 किलो भार वर्ग में 220 किलो भार उठाकर पदक जीता।

विज्ञापन


इसके साथ ही पूनम ने विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल कर बर्मिंघम 2022 में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टिकट पाने का रास्ता आसान कर लिया। पूनम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में टिकट निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


तीन साल बाद वापसी, पहले ही प्रयास में पदक जीती
पूनम ने बताया कि कोरोना महामारी और शादी होने के तीन साल बाद मुंबई में कठिन परिश्रम के तीन साल लंबे अंतराल के बाद पहले प्रयास में देश के लिए पदक जीत पाई हुई। इससे पहले पूनम 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम की दोनों बहन भी वेटलिफ्टर, भाई भी बढ़ा रहा काशी का मान

weightlifter poonam yadav Varanasi daughter glory in Uzbekistan chances of  Commonwealth Games 2022 eased who Return after three years
पूनम के परिवार खुशी - फोटो : अमर उजाला

इधर, पूनम के परिवार और ससुराल में खुशी का माहौल रहा। पिता कैलाश यादव ने बेटी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए गांव और परिवार मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कैलाश ने बताया कि मेरी तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी शशि ने वेटलिफ्टिंग की बदौलत रेलवे में नौकरी पाई।

दूसरी बेटी पूनम ने भी बड़ी बेटी के नक्शे कदम पर चलकर रेलवे में नौकरी और शादी के बाद भी खेल भावना का दामन नहीं छोड़ा। जिसका नतीजा है देश के लिए रजत पदक। तीसरी बेटी पूजा भी नेशनल स्तर की वेटलिफ्टर है। इनके अलावा दो बेटे है जो एथलेटिक्स और हॉकी में काशी का मान बढ़ा रहे है। 
पढ़ेंः बीएचयू में ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता: 17 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर, 17 और 18 को प्रतिभागी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed