फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   webinar

जल्द बदलेगा बिहार का नक्शा: नितिन गडकरी

Mon, 10 Aug 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
webinar
वाराणसी। वह दिन दूर नहीं जब यूपी और बिहार की तस्वीर बदल जाएगी। व्यापारियों व उद्यमियों का माल सुगम और सुलभ तरीके से आवागमन कर सकेगा। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। जल मार्ग और सड़क मार्ग को लेकर बड़ा काम किया जा रहा है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 39वें स्थापना दिवस पर आयोजित वेबिनार में कहीं।
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में सड़क की स्थिति बदल दी गई। दूरी कम हो गई और व्यापारियों व उद्यमियों के माल आसानी से पहुंच रहा, बल्कि समय व खर्च में भी बचत हो रही है। योजना और भी रफ्तार भर रही हैं। देश में 22 ग्रीन हाइवे बनाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वेबिनार की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहार मिश्रा व संचालन मुकुंद नारायण मिश्रा ने किया। वेबिनार में उप्र व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमला कांत पांडेय, संयुक्त महामंत्री देवेंद्र नारायण सिंह, मंत्री राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव, नंदलाल जायसवाल, मनोज केशरी, ललिता शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर की दिशा में लोग अब काम कर रहे
वेबिनार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अपने देश में आत्मनिर्भर की दिशा में लोग अब काम कर रहे हैं। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बाद मोबाइल, टीवी सहित अन्य उपकरण अपने देश में बनने लगे हैं। प्रवासियों को उनके घर में ही अब रोजगार मिलने लगा है। व्यापारियों व उद्यमियों की माल ढुलाई को आकर्षक बनाने को रेल भाड़े में रियायत दी जा रही है। किसानों के लिए किसान रेल शुरू की गई। अन्य कई ऐसी योजनाएं बहुत जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed