फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers carry out candle march for electricity at flat rate

फ्लैट रेट पर बिजली के लिए बुनकरों ने निकाला कैंडल मार्च, बुनकर बाहुल्य इलाकों में आयोजन

Thu, 29 Oct 2020 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 29 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weavers carry out candle march for electricity at flat rate
कैंडिल मार्च निकालते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में फ्लैट रेट पर बिजली के लिए बुनकरों की हड़ताल जारी है। गुरुवार को बुनकरों ने कैंडिल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। बुनकरों के इलाके में घर-घर से बुनकरों ने कैंडिल मार्च में हिस्सा लिया और सरकार से फ्लैट रेट पर बिजली देने की गुहार लगाई। शुक्रवार को बुनकरों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


बुनकर बिरादाराना तंजीम व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के संयुक्त तत्वाधान में कटेहर मस्जिद से पीली कोठी तक और लोहता में मीना बाजार से शांतिपूर्ण तरीके से हाथ में तिरंगा और कैंडल लेकर बुनकरों ने मार्च निकाला। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुनकरों ने सरकार से फ्लैट रेट पर बिजली की मांग की।
विज्ञापन


मार्च का नेतृत्व चौदहों के सरदार मकबूल हसन, राकेश कान्त राय और अब्दुल्ला अंसारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री  बनारस आ रहे हैं और उनका बुनकर संघ तहे दिल से स्वागत करता है। हम बड़ी बेसब्री से अपेक्षा करते हैं कि सीएम हम बुनकरों की मंदी व बंदी की  समस्याओं के समाधान के लिए हमारी मांगों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनकरों की फ्लैट  रेट बहाली की आस में मुस्लिम बुनकर मस्जिदों में शुक्रवार को दुआख्वानी भी करेंगे। इस दौरान इशरत उस्मानी, अकील भाई, ज्वाला सिंह, संजय प्रधान, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, पार्षद तुफैल अंसारी, पार्षद अफजाल अंसारी, पार्षद गुलशन अली, पार्षद बेलाल अहमद, अब्दुल सलाम, मुस्ताक भाई, मेहताब आलम, इश्तियाक असलम, अकरम अंसारी, जीशान,  जुबैर,  शैलेष सिंह, मनीष काबरा, निजाम खान, हाजी सैय्यद हसन शामिल रहे।
 

निकाला मार्च, धरना जारी
बुनकर साझा मंच व तंजीम पांचो के सरदार अली अहमद के नेतृत्व में पठानीटोला, आलमपुरा, अनार की बाग से कैंंिडल मार्च निकाला गया। यह मार्च भी पीलीकोठी स्थित नेशनल कॉलेज पर समाप्त हुआ। इसमें रमजान अली, फजलुरर्हमान अंसारी, मोइन, इस्लाम महतो, हाजी नुरूद्दीन, नसीर, स्वालेह अंसारी, कासिम अली आदि शामिल थे। वहीं कुछ मोहल्लों में बुनकरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। अमरपुर बटलोहिया, बलुआबीर, सरैया, कटेहर, बड़ी बाजार, छित्तनपुरा, दोषीपुरा में बुनकर धरना दे रहे हैं।

सीएम से मिलने के लिए भेजा प्रस्ताव
बुनकरों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सकता है। बुनकर संगठनों की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बुनकर साझा मंच के संयोजक मंडल सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बिजली के फ्लैट रेट को लागू करने की मांग रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed