फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weaver's son set on fire due to financial crisis, dies

आर्थिक तंगी से परेशान बुनकर के बेटे ने आग लगाई, मौत

Thu, 14 May 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Weaver's son set on fire due to financial crisis, dies
लगी आग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सरैयां निवासी बुनकर नसीम के बेटे अब्दुल्ला फैजल (19) ने बृहस्पतिवार को अपने ऊपर केरोसिन का तेल डाल कर आग लगा ली। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम अब्दुल्ला की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों के अनुसार आर्थिक तंगी से आजिज आकर अब्दुल्ला ने आग लगाई है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैयां निवासी बुनकर नसीम की चार बेटियों और तीन बेटों में पांचवें नंबर का बेटा अब्दुल्ला बीते दिनों एक टोटो फाइनेंस करा कर शहर में चला रहा था। परिजनों के अनुसार, लॉकडाउन के कारण परिवार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह नसीम ने अब्दुल्ला से कहा कि कुछ काम करो ताकि घर का खर्च चल सके। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कुछ कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद अब्दुल्ला ने आग लगा ली। आननफानन में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शाम के समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि आर्थिक तंगी जैसी कोई बात तो नहीं समझ में आई है। युवक थोड़ा मनबढ़ किस्म का था। उसके पिता ने उसे डांटा तो उसने आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि युवक के परिवार को हम बहुत करीब से देख-समझ रहे हैं। आर्थिक तंगी और कहीं से मदद न मिल पाने के कारण परिवार की हालत खराब थी। युवक के पिता ने उसे कुछ व्यवस्था करने के लिए कहा तो उसे जब कुछ न सूझा तो उसने आत्महत्या कर ली। 

कांग्रेस नेताओं ने बंधाया ढांढस, बोले - करेंगे हरसंभव मदद

अब्दुल्ला के आग लगाने की जानकारी पाकर स्थानीय पार्षद सफीकुज्जमा और जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही अब्दुल्ला के परिवार से मिलने के लिए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय राय और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब्दुल्ला के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed