{"_id":"68fb6d6752ba324d91000c83","slug":"weaver-dies-in-agony-after-being-electrocuted-while-weaving-carpet-father-faints-upon-seeing-son-corpse-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मशीन में उतरा करंट...बुनकर की तड़पकर मौत, कालीन बुनाई करते समय दर्दनाक हादसा; बेटे की लाश देख पिता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मशीन में उतरा करंट...बुनकर की तड़पकर मौत, कालीन बुनाई करते समय दर्दनाक हादसा; बेटे की लाश देख पिता बेहोश
Fri, 24 Oct 2025 05:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में करंट से बुनकर की माैत की सूचना पाकर माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हंसराज यादव उर्फ गुल्ली की फाइल फोटो और जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bhadohi News: गोपीगंज कोतवाली के लालानगर गांव में टफ्टेड मशीन में करंट उतरने से एक कालीन बुनकर की मौत हो गई। वह भोर में उठकर टफ्टेड मशीन पर कालीन की बुनाई कर रहा था। इस बीच अचानक करंट उतरने से वह चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लालानगर गांव निवासी हंसराज यादव उर्फ गुल्ली (24) कालीन बुनाई कर परिवार की आजीविका चलाता था। इसके अलावा दिन में वह कुछ अन्य कार्य करता था। हर दिन वह भोर में ही उठकर बिजली से चलने वाली टफ्टेड मशीन पर कालीन की बुनाई करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भी वह मशीन पर बुनाई करने के लिए उठा। बताया जा रहा है कि वह मशीन चालू कर कुछ ही बुनाई कर पाया था कि इस बीच अचानक मशीन में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह बिजली की आपूर्ति बंद कर शव को मशीन से अलग किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हंसराज की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी लाश देख पिता बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है। गांव में भी युवक की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन