{"_id":"62edefa0cb2197070d15e1d6","slug":"weather-update-varanasi-sun-cloud-continues-humidity-increased-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में सुबह से धूप-छांव का खेल जारी, उमस ने बढ़ाई परेशानी, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में सुबह से धूप-छांव का खेल जारी, उमस ने बढ़ाई परेशानी, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
सार
वाराणसी में मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। शुक्रवार रात कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छिपा है।
विज्ञापन
वाराणसी में बादल छाए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले सप्ताह हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी थी। वहीं अब धूप-छांव के खेल से उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी में शुक्रवार रात कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छिपा है। सुबह 9 बजे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। देपहर बाद हल्के बादल भी छाए। बता दें कि इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। मानसून ने भी इस बार शुरूआत पर अपना रंग दिखाया।
विज्ञापन
जब बारिश शुरू हुई तो राहत भी मिली और सबसे अधिक किसानों की चिंता दूर हो गई। जुलाई में तो औसत 294 मिलीमीटर बारिश की तुलना में महज 130 मिलीमीटर ही बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। बारिश की लगातार संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक सेंटीमीटर की रफ्तार से नीचे उतर रहीं गंगा
राजघाट पर गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में घटाव का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को रफ्तार थोड़ी धीमी रही और जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा था। गंगा का जलस्तर जैसे नीचे उतर रहा है अपने पीछे मिट्टी, गंदगी और गाद भी घाटों पर छोड़ रही है।
शीतला मंदिर के नीचे मिट्टी और गाद के ढेर लग गए हैं। यही नजारा अस्सी से राजघाट के बीच कई घाटों पर नजर आ रहा है। जलस्तर कम होने के बाद भी घाटों का संपर्क नहीं जुड़ सका है। वहीं, दूसरी तरफ वरुणा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से बढ़ाव जारी है। पानी अब भी ऊपरी प्लेटफार्म पर बना हुआ है।
शीतला मंदिर के नीचे मिट्टी और गाद के ढेर लग गए हैं। यही नजारा अस्सी से राजघाट के बीच कई घाटों पर नजर आ रहा है। जलस्तर कम होने के बाद भी घाटों का संपर्क नहीं जुड़ सका है। वहीं, दूसरी तरफ वरुणा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से बढ़ाव जारी है। पानी अब भी ऊपरी प्लेटफार्म पर बना हुआ है।