फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Varanasi Purvanchal Unsatisfactory Heat In City Nights Are Hot Along With Day temprature crossed 44 degree again

Weather Update: वाराणसी में पारा फिर 44 डिग्री के पार, दिन के साथ रातें भी तप रही, अभी राहत के नहीं आसार

Thu, 09 Jun 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 10:23 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोग मौसम के तेवर से बेहाल हैं। लोग धूप के चलते न तो जरुरी काम के लिए बाहर निकल पा रहे हैं, न ही उमस के चलते घरों में रह पा रहे है। वहीं बचीकुची कसर बिजली विभाग निकाल रहा है। 
 

विज्ञापन
Weather Update Varanasi Purvanchal Unsatisfactory Heat In City Nights Are Hot Along With Day temprature crossed 44 degree again
वाराणसी में गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में  पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्म हवा चलने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि लखनऊ , कानपुर और गोरखपुर से अधिक रहा। जबकि देश की राजधानी दिल्ली से महज प्वाइंट एक प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


आज वाराणसी में छह  किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। धूप काफी तल्ख है।  बीते शनिवार को तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो वहीं मंगलवार को 43.4 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मानसून की सक्रियता हो गई कमजोर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ऐसे मौसम से राहत के आसार भी नहीं हैं। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। घर के बाहर कड़ी धूप में जल कर पूरा शरीर लाल पड़ जा रहा है, वहीं कमरे के अंदर उमस जोरदार है। सूरज की तपिश का आलम ये है कि दिन में पैदल चलना तो दूर गाड़ी से चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस सप्ताह धूप और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मानसून की सक्रियता भी कमजोर हो गई है। इसके एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है।   जून के पहले दिन जिस तरह बूंदाबांदी हुई, लगा कि गर्मी से राहत मिल जाएगी। इसके बाद से धूप इतनी तीखी हो रही है कि  घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

दोपहर में लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 8 जून तक मानसून बिहार तक पहुंच जाना चाहिए, इसके बाद वह सोनभद्र के रास्ते बनारस आता है। करीब एक सप्ताह मानसून लेट हो गया है।

बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, बरतें सावधानी

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्म हवाओं और तेज धूप के साथ तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में भी पेट संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। किसी को खाना न पचने की समस्या है तो कोई दस्त से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। ज्यादातर बच्चे उल्टी-दस्त से परेशान हैं।

दिन में गर्म हवा, चिलचिलाती धूप का सामना तो लोग कर ही रहे हैं, शाम को भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले दस दिनों से तापमान में भी उतार-चढ़ाव तेजी से देखने को मिल रहा है। दस दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे कम पर आ गया था, वहीं अब बढ़ते बढ़ते 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस वजह से बड़े, बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी परेशान हो गए हैं।

यह बरतें सावधानी 

  • बिना पूरी बांह का कपड़ा पहने बाहर धूप में न निकलें 
  • खुले में बिकने वाले सामानों को खाने से बचें 
  • बहुत जरूरी न हो तो बच्चों को धूप में लेकर बाहर न जाएं 
  • शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें 
  • शरीर में अगर कोई दाने निकल रहे हैं, खुजली हो रही है तो चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें 
  • पहले से बीमार मरीजों की सेहत की लगातार मानीटरिंग करते रहें 
  • तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज सहित मौसमी फल का अधिक सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed