{"_id":"62f328a8e392ce01991ceca2","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-sun-hidden-in-clouds-rain-expected-in-afternoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: सुबह से ही बादलों की ओट में छुपा सूरज, दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: सुबह से ही बादलों की ओट में छुपा सूरज, दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार
Wed, 10 Aug 2022 09:10 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:10 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। बुधवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छिपा है। नम हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में हर दिन मौसम अलग रंग दिखा रहा है। बुधवार सुबह से ही सूरज बादलों की ओट में छुपा है, जिससे मौसम सुहाना है। दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह नौ बजे का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। आज दोपहर बाद वाराणसी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। धूप और बादल के बीच चल रही इस कदमताल से उपजी उमस भरी गर्मी का कहर अभी तीन-चार दिनों तक और झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोग
आषाढ़ का महीना सूखा गुजर जाने के बाद उम्मीदों की फुहार ले कर आया सावन भी वाराणसी समेत आसपास के जिलों में झूम कर नहीं बरस सका है। बादलों की बेरुखी ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जुलाई के महीने में भी सामान्य से कम ही बारिश हुई है। लोगों की मानें तो बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। आषाढ़ जहां सूखा चला गया, वहीं सावन भी अब जाने वाला है।
विज्ञापन