फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi purvanchal Ganga Dussehra was hottest day of the season temprature again crossed 45 degrees

Weather Update: वाराणसी में सीजन का सबसे गर्म रहा गंगा दशहरा का दिन, पारा 46 डिग्री के करीब, अभी नहीं मिलेगी राहत

Fri, 10 Jun 2022 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए वाराणसी जिले को लोगों पर सूरज की किरणें हर दिन कहर बरपा रही हैं। गुरुवार को पारा एक बार फिर इस सीजन के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया।  लोग धूप के चलते न तो जरूरी काम के लिए बाहर निकल पा रहे हैं, न ही उमस के चलते घरों में रह पा रहे है। वहीं बचीकुची कसर बिजली विभाग निकाल रहा है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi purvanchal Ganga Dussehra was hottest day of the season temprature again crossed 45 degrees
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बेचैन करने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन भर गर्म हवाएं ऐसी चल रही हैं कि घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोग गर्मी से बेहाल हो गए है। पिछले पांच दिन में एक बार फिर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शुक्रवार सुबह से सूरज के तेवर सख्त हैं। 

विज्ञापन


इसके पहले चार जून को भी 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इस वजह से गंगा दशहरा का दिन यानी गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी इस सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार  को भी दिन भर हवा तो चली ही धूप भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक लग रही थी। तापमान एक बार फिर 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता थोड़ी कम हो गई है। यहीं वजह है कि प्री मानसून का भी असर अगले सप्ताह से ही देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती ने छीना रातों का चैन

अघोषित बिजली कटौती ने रातों की नींद और चैन छीन लिया है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली विभाग को लोकल फाल्ट ठीक करने में पसीने छूट रहे हैं। शहर से लेकर गामीण क्षेत्रों तक भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। पिछले 24 घंटे में चेतगंज क्षेत्र में करीब दर्जनों बार बिजली कटौती हो चुकी है।

चेतंगज के बागबरियार सिंह निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली का यही हाल है। हर आधे घंटे पर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के आने-जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगवां और कबीर नगर के दर्जनों उपभोक्ताओं की की शिकायत है कि उन्हें पिछले एक माह से लो-वोल्टेज की आपूर्ति की जा रही है।

मंडुवाडीह विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब है। ट्रांसफार्मर का डीओ उड़ने और  तार टूटने से ने घटनाएं बढ़ी हैं। बृहस्पतिवार को लहरतारा में 33 केवीए लाइन का डॉग कंडक्टर टूटने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। छह बजे कटी बिजली नौ बजे बहाल हो सकी। उधर सुंदरपुर और ककरमत्ता में अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।

बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, सावधानी जरूरी

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्म हवाओं और तेज धूप के साथ तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में भी पेट संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। किसी को खाना न पचने की समस्या है तो कोई दस्त से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। ज्यादातर बच्चे उल्टी-दस्त से परेशान हैं।

दिन में गर्म हवा, चिलचिलाती धूप का सामना तो लोग कर ही रहे हैं, शाम को भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले दस दिनों से तापमान में भी उतार-चढ़ाव तेजी से देखने को मिल रहा है। दस दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे कम पर आ गया था, वहीं अब बढ़ते बढ़ते 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस वजह से बड़े, बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed